{"_id":"6637d8d41f0ae3ab00080034","slug":"will-be-able-to-get-fitness-test-done-for-vehicles-registered-in-other-districts-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118052-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गैर जनपद में पंजीकृत वाहन की करा सकेंगे फिटनेस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गैर जनपद में पंजीकृत वाहन की करा सकेंगे फिटनेस जांच
Mon, 06 May 2024 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 06 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वाहनों की फिटनेस जांच संबंधित जिले में ही होने की बाध्यता को समाप्त करने की कवायद जमीनी स्तर पर नहीं उतर सकी। एनआईसी में पोर्टल अपडेट नहीं होने से कार्य शुरू नहीं हो सका।
इस कारण वाहन मालिकों को पुराने तरीके से वाहनों की फिटनेस जांच करानी पड़ रही है। दावा है कि चुनाव के बाद नई व्यवस्था से फिटनेस जांच की व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। अभी तक जिस जिले में वाहन पंजीकृत है, वहीं पर उसकी फिटनेस जांच होती थी। इस वजह से वाहन मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए जिले की बाध्यता को समाप्त कर दिया। ऐसे में व्यावसायिक वाहन किसी भी जनपद में फिटनेस करा सकते थे। परिवहन आयुक्त ने एआरटीओ कार्यालय में पत्र भी भेजा था। इसमें फिटनेस के लिए वाहन 4.0 पोर्टल संचालित किए जाने की जानकारी दी थी, पर चुनावी व्यस्तता के चलते नई व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। तकनीकी कमी की वजह से वाहन मालिकों को पुरानी व्यवस्था से ही वाहनों की फिटनेस जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि अभी पोर्टल एनआईसी में अपडेट नहीं हो पाया है। जिले में मतदान के बाद कार्य को प्रमुखता से कराकर वाहन मालिकों को राहत दी जाएगी।
-- -- -- -- --
जिले में 32324 व्यावसायिक वाहन पंजीकृत
जिले में 32324 व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 10497 गुड्स कैरियर, 408 मैक्सी कैब, 1390 मोटर कैब, 294 थ्री व्हीलर गुड्स कैरियर, 6161 थ्री व्हीलर पैसेंजर आदि शामिल हैं।