{"_id":"68448d0688584e1c66076439","slug":"wife-said-murder-happened-father-said-who-kills-his-own-son-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145513-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पत्नी बोली- हत्या हुई... पिता बोले- अपने ही बेटे को कौन मारता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पत्नी बोली- हत्या हुई... पिता बोले- अपने ही बेटे को कौन मारता है
विज्ञापन
मृतक विपिन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर/तिलहर। तिलहर के एक युवक की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके में रह रही मृतक की पत्नी ने ससुराल वालों पर पति की हत्या का आरोप लगया। वहीं, पिता का कहना है कि कोई कैसे अपने बेटे को मार सकता है। बेटे के घर से जाने के बाद वह खुद रिश्तेदारी में रह रहे हैं। तिलहर थाना क्षेत्र के गोपालपुर नगरिया गांव निवासी 20 वर्षीय विपिन की शादी पिछले साल जुलाई में अमनपुर गांव निवासी रोशनी के साथ हुई थी। रोशनी गर्भवती है। उनका कहना है कि पति को छोड़ ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कम दहेज का ताना देते थे। आए दिन परेशान करते थे। करीब 15 दिन पूर्व विवाद कर उसे व पति को घर से निकाल दिया था।
इसके बाद से पति के साथ मायके में रह रहीं थीं। रोशनी ने बताया कि ससुराल वालों ने पति को बेदखल कर दिया था। शुक्रवार को फोन कर कहा था कि अपना सामान आकर ले जाओ, इसलिए पति शुक्रवार की सुबह आठ बजे घर से निकले थे। तीन-चार बजे तक तो पति से फोन पर बात होती रही।
इसके बाद मोबाइल की घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रात करीब 11 बजे जेठ ने उसकी चाची के मोबाइल पर फोन किया तो पता चला कि विपिन ने फांसी लगा ली है। आरोप है कि पति ने जान नहीं दी। उन्हें मारा गया है। वहीं, नगरिया चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया मृतक पिता की तहरीर पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।