फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife expressed her displeasure over his drinking, young man committed suicide

Shahjahanpur News: शराब पीने पर पत्नी ने जताई नाराजगी, युवक ने दे दी जान

Sun, 15 Jun 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Wife expressed her displeasure over his drinking, young man committed suicide
कांट। शराब पिए देख पत्नी ने नाराजगी जताई तो युवक ने कमरे में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी 40 वर्षीय दिनेश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उसके भांजे के चोट लग गई थी, जो बरेली मोड़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती था। शनिवार की सुबह दिनेश भांजे को देखने के लिए अस्पताल गया। वहां से लौटने के बाद वह शराब पीकर घर पहुंचा।
विज्ञापन

पत्नी सोनम ने नाराजगी जताई। इस बात पर विवाद बढ़ गया। इस बीच दिनेश ने कमरे में जाकर कुंडे से फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन उसे कुंडे से नीचे उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मृतक के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने मौके पर पहुंच परिजनों से पूछताछ की। परिजनों की आर्थिक स्थिति देख शव को ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की। पति के शव को देख उसकी पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीनों बच्चों की जिम्मेदारी सोनम के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed