फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife died 11 days after husband death in shahjahanpur

Shahjahanpur: नहीं सह पाई पति की मौत का सदमा... 11वें दिन पत्नी ने भी तोड़ा दम; एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 22 Jun 2023 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

पति की मौत से गमगीन वंदना ने खाना पानी छोड़ दिया था। परिजनों के अनुसार वह पति के गम में रोती रहती थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार शाम को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Wife died 11 days after husband death in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में पति की मौत से गमगीन विवाहिता बीमार पड़ गई। इलाज कराने के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। मंगलवार शाम विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पति की आठ जून को मौत हो गई थी। इस मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


गांव फत्तेपुर बुजुर्ग निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार की शादी पुवायां के ही गांव विक्रमपुर निवासी वंदना देवी से एक वर्ष पूर्व हुई थी। वंदना कुछ दिन पूर्व मायके गई थी। आठ जून की रात अमित गंभीर घायल हालत में ससुराल पहुंचे थे। नौ जून की सुबह उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कृष्ण भक्त शहनाज की कहानी: पूजा करने पर शौहर ने दिया तलाक, पवन ने थामा हाथ; हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित के भाई अनिल कुमार ने बताया था कि रुपये के विवाद में गांव के रामखिलावन और मोनू ने आठ जून को अमित को पीटकर घायल कर दिया था। अमित ने ससुराल पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। बाद में अमित की मौत हो गई। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।

हमेशा रोती रहती थी वंदन 

अमित की मौत से गमगीन वंदना ने खाना पानी छोड़ दिया था। परिजनों के अनुसार वह पति के गम में रोती रहती थी। परिजन ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वंदना को पति की मौत से गहरा सदमा लगा था, इस कारण वह संभल नहीं पाई। 

20 जून की शाम वंदना ने दम तोड़ दिया। वंदना के पिता राजेश कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि परिजन वंदना की मौत का कारण पति की मौत का सदमा बता रहे हैं। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed