{"_id":"669c41be285bc8134a06da54","slug":"when-the-traders-staged-a-sit-in-protest-the-work-of-filling-the-potholes-on-the-road-began-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-123178-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: व्यापारियों ने किया घेराव तो सड़क पर गड्ढों को भरने का शुरू हो गया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: व्यापारियों ने किया घेराव तो सड़क पर गड्ढों को भरने का शुरू हो गया कार्य
विज्ञापन
महापौर अर्चना वर्मा को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
शाहजहांपुर। भाजपा नेता और राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने महापौर अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त का घेराव किया। वह सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई गोविंदगंज बाजार की ओर जाने वाली सड़क के गड्ढों को न भरे जाने से नाराज थे। घेराव के दौरान धरने पर बैठने की चेतावनी पर नगर आयुक्त ने तुरंत ही मौके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ ही भराव डलवाने का काम शुरू करवा दिया।
शनिवार को किशोर गुप्ता तमाम व्यापारियों को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पहले महापौर अर्चना वर्मा से शिकायत की। इसके बाद नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा का घेराव किया। किशोर गुप्ता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार की छवि जनता में धूमिल हो रही है।
शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का बुरा हाल है। इनमें गोविंदगंज वाले पुल के नीचे की सड़क की बुरी हालत है। पुवायां, खुटार, निगोही आदि क्षेत्रों से गोविंदगंज बाजार आने वाले के लिए लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। इनके साथ ही दुकानदार और क्षेत्रवासी भी परेशान हैं। अगर सड़क के गड्ढों को 24 घंटे के भीतर नहीं भरवाया गया तो नगर निगम कार्यालय में ही धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
बाद में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, मुख्य अधिशासी अभियंता एसके आंबेडकर, जल निगम के एक्सईएन कपिल एम.सिंह, सहायक अभियंता विनय शाक्य, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुनील कुमार आदि गोविंदगंज पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी, मौरंग, रोड़ी आदि डलवाकर सड़क के गड्ढों को भरवाया। तब जाकर व्यापारी शांत हुए।
व्यापारियों में पूरण सिंह, सोनू, नरेश अरोड़ा, अक्षय गुप्ता, राजा मोंगा, राजेंद्र पाल सिंह, हरिनाथ सिंह, देवेंद्र मिड्ढा, नरेंद्र मिड्ढा, लवीश होरा, मुनीर खान आदि शामिल रहे।