{"_id":"6653b5b1f9352d718a0222e4","slug":"when-the-husband-went-to-dubai-the-young-man-entered-the-house-and-molested-him-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-119348-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुबई गया पति तो युवक ने घर में घुसकर की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुबई गया पति तो युवक ने घर में घुसकर की छेड़खानी
Mon, 27 May 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 27 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पति के विदेश जाने पर एक युवक की महिला के ऊपर नीयत डोल गई। उसने घर में घुसकर महिला को दबोचकर छेड़खानी कर दी। किसी तरह महिला ने खुद को बंद कर जान बचाई। आरोपी ने पत्थर मारकर मकान के शीशे तोड़ दिए, साथ ही हंगामा किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति दुबई में नौकरी करने को गए हैं। वह अपने दो बच्चाें के साथ रहती है। 22 मई की रात करीब दस बजे एक युवक उनके घर में नशे की हालत में घुस आया। उसने दबोचने की कोशिश की। महिला ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। उसके बाद पूरी रात दरवाजे पर पैर मारकर हंगामा करता रहा। खिड़की पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। इससे पहले भी पतंग उड़ाने के बहाने आकर युवक ने छेड़खानी की थी।
शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था, फिर फोन कर अश्लील बातें की थी। उसके बाद माफी मांग ली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच को शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए रहे हैं।