फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When sister-in-law insulted her, sister-in-law committed suicide by hanging herself

Shahjahanpur News: भाभी ने किया अपमानित तो ननद ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Mon, 01 Sep 2025 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
When sister-in-law insulted her, sister-in-law committed suicide by hanging herself
पुवायां। भाभी ने ननद को अपमानित किया तो उसने 26 अगस्त की रात फंदे से लटक कर जान दे दी। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बंडा के गांव बिराहिमपुर झंझरिया निवासी राकेशंचद्र शुक्ला की पत्नी बेरी शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र सूर्यकांत उर्फ राजा की शादी पुवायां के गांव फत्तेपुर बुजुर्ग निवासी निशी देवी से छह फरवरी 2025 को हुई थी। पुत्रवधू निशी देवी कुछ दिन बाद पुत्र से अलग रहने का दबाव बनाने लगी।
उनके पुत्र और परिजनों ने अलग रहने का विरोध किया तो पुत्रवधू अक्सर विवाद करने लगी। पुत्रवधू के बुलाने पर 26 अप्रैल को उसके पिता, मां और पांच अन्य लोगों ने आकर उनकी पुत्री को अपमानित किया और परिजनों से गाली-गलौज की।
विज्ञापन

26 अगस्त को पुत्रवधू ने रात नौ बजे पुत्री आकांक्षा को फिर से अपमानित किया। इससे आहत पुत्री ने रात में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुत्री ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें भाभी पर अपमानित करने का आराेप लगाया। उन्होंने पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन पुत्रवधू के पिता, मां, मामा आदि ने पुत्री का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद मायके के लोग पुत्रवधू के साथ ही तमाम सामान लेकर चले गए। पुत्री के गम में वह थाने नहीं आ सकीं, लेकिन अब रिपोर्ट कराना चाहती हैं।
--
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचना और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed