फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When prevented from going to the collectorate, the Congressmen arrested by dropping the barrier

कलक्ट्रेट जाने से रोकने पर कांग्रेसियों ने बैरियर गिराए, गिरफ्तारी दी

Sat, 06 Aug 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
When prevented from going to the collectorate, the Congressmen arrested by dropping the barrier
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिफ्तकर पुलिस वाहन में बैठाती पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बढ़ती महंगाई और खाद्यान्न पर जीएसटी लगाने के विरोध में राष्ट्रीय आह्वान पर जिले के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कलक्ट्रेट कूच की कोशिश की तो पुलिस ने रोक लिया। इस पर कांग्रेसियों ने स्लाइडिंग बैरियर हटाकर साइड में गिरा दिए। आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। करीब 70 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारियां दीं जिन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में सभा के बाद जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना और महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। कुछ दूर आगे पुलिस ने सड़क पर उन्हें रोकने को स्लाइडिंग बैरियर लगा दिए। कांग्रेसियों ने पुलिस से धक्कामुक्की कर बैरियर गिरा दिए। वह नारेबाजी करते हुए आगे नगर निगम तक पहुंच गए। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर वाहनों में बैठाना शुरू कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महासचिव तनवीर सफदर आदि की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार कांग्रेसियों को पुलिस लाइन पहुंचाया तो वहां भी उन्होंने सभा करके सरकार पर दमनपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि अगर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाना अपराध है तो यह गुनाह कांग्रेस के लोग रोज करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकारें लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा हैं और उनसे देश को बचाने के लिए आम लोगों को भी कांग्रेस के साथ आना होगा। करीब दो घंटे तक कांग्रेसियों को पुलिस लाइन में बैठाए रखने के बाद बिना शर्त छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी देने में ये सभी रहे शामिल
गिरफ्तारी देने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, कृष्ण विनोद मिश्रा, आफाक उल्ला खां, मोहिनी सागर, सुरेश शुक्ला, मुन्ना सिंह, तनवीर सफदर, संजीव पासी, अदीब अहमद, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी, संजय सक्सेना, शान मोहम्मद, फरमान खां व रफी उल हसन आदि शामिल रहे।

हंगामा करने वाले कांग्रेस के पदाधिकारी को गाड़ी में बैठाती पुलिस । संवाद

हंगामा करने वाले कांग्रेस के पदाधिकारी को गाड़ी में बैठाती पुलिस । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में महंगाई के विरोध में जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता । संवाद

शाहजहांपुर में महंगाई के विरोध में जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed