{"_id":"57446b8e4f1c1bae706912ac","slug":"when-dialing-100-soldiers-scolded","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर पर डायल किया तो सिपाहियों ने डांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 नंबर पर डायल किया तो सिपाहियों ने डांटा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव की महिला ने सीओ उमेश शर्मा को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पति मेला आदि में बिसातखाने की दुकान लगाते हैं जिसके चलते वह अक्सर घर पर अकेली रहती है। बीती रात उसके पड़ोसी तीन युवक घर में घुस आये और बुरी नीयत से दबोचते हुये उसे जमीन पर पटक दिया, शोर मचा देने पर अन्य पड़ोसी आ गये। इसके बाद लोगों के बताने पर उसने 100 नंबर पर डायल कर घटना की जानकारी दी। उसके कुछ देर बाद वहां पहुंचे खंडहर चौकी के सिपाहियों ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ करने के बजाय उल्टे उसे ही डांटना शुरू कर दिया कि 100 नंबर पर सूचना देने के बजाय सीधे उनके पास पुलिस चौकी क्यों नहीं आई। महिला के अनुसार, वह रात में अकेली चौकी कैसे पहुंचती लेकिन सिपाहियों के कहने के बाद वह सुबह चौकी गई तो न तो उसकी रिपोर्ट लिखी गई और न आरोपियों को ही पकड़ा गया। सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन पीड़िता को दिया है।
विज्ञापन