फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wheat will be accountable to the central charge of the payment delay

गेहूं के भुगतान में देरी पर जवाबदेह होंगे केंद्र प्रभारी

Tue, 03 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 03 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
गेहूं का समर्थन मूल्य पाने के लिए क्रय केंद्रों पर किसानों को भुगतान मिलने में देरी होने पर संबंधित केंद्र प्रभारी जवाबदेह माने जाएंगे और उनके ही विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। यह चेतावनी डीएम विजय किरन आनंद ने सोमवार को गांधी भवन सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में अधीनस्थ अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को दी। डीएम विजय किरन ने कहा कि सभी केंद्र प्रभारी अधिकतम खरीद कराना सुनिश्चित करें। क्रय केंद्र पर जो भी किसान गेहूं लेकर आएं, उनके गेहूं की नियमानुसार तौल कराकर तत्काल भुगतान किया जाए। भुगतान में किसी भी किसान से कोई कटौती नहीं की जाएगी। खरीद लक्ष्य की पूर्ति समय से करने वाले केंद्र प्रभारी पुरस्कृत किए जाएंगे। मगर लक्ष्य पूर्ति में दिलचस्पी न लेने वाले केंद्र प्रभारियों को दंडित किया जाएगा। इस वर्ष 1.76 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष जिले में अब तक 42622.75 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। यह भी पता चला कि जलालाबाद में एसएफसी क्रेद्र पर बेहतर खरीद की गई है। इस पर डीएम ने जलालाबाद के केंद्र प्रभारी को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। पीसीएफ के केंद्र प्रभारियों ने बताया कि धन के अभाव में किसानों का भुगतान लंबित है। इस कारण गेहूं की खरीद भी बाधित हो रही है। इस पर डीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि अपने केंद्र प्रभारियों के साथ अलग बैठक करके मांग के अनुरूप धनराशि तत्काल उपलब्ध कराएं। गोदामों में गेहूं उतार के लिए आने वाले ट्रकों का जमावड़ा न लगे। इसके लिए डीएम आनंद ने एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक को पर्याप्त संख्या में ट्रकों से गेहूं की अनलोडिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक में केंद्र प्रभारियों समेत सभी क्रय एजेंसियों के प्रभारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed