फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Westerly winds are likely to cause a further drop in temperature.

Shahjahanpur News: पछुआ हवा चलने से तापमान में और गिरावट के बन रहे आसार

Sat, 27 Dec 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds are likely to cause a further drop in temperature.
सदर बाजार में गर्म कपड़े पहनकर जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। दोपहर तक कोहरा रहने और ऊंचाई पर बादल छाने से कंपकंपी रही। दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली और अधिकतम तापमान बढ़ गया। शाम को पछुआ हवा चलने से गलन के साथ ठिठुरन बढ़ गई। पछुआ हवा चलने से तापमान में और गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब एक मिलीबार गिरा हुआ है। शुक्रवार सुबह उत्तरी हवा चल रही थी। शाम को पश्चिमी हवा चलने लगी है। इसके असर से तापमान में गिरावट होने का अनुमाम है। पछुआ हवा के असर से कोहरा हल्का रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed