{"_id":"570d35ce4f1c1ba50c4a6b19","slug":"weeds-were-coming-in-swallowed-by-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में आ रहे थे, मौत ने लील लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में आ रहे थे, मौत ने लील लिया
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भाई की मौत के मातम में शामिल होने आ रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत ने लील लिया। पंजाब के मोहाली से भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के पिलवा गांव आ रहे चार भाइयों का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में तीन माह के मासूम सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सोनीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गन्नौर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कलान के पिलवा गांव के राममूर्ति सिंह के पांच बेटे हैं। बड़ा बेटा मकरंद गांव में रहता है जबकि अन्य चार भाई सतपाल, प्रेम सिंह, श्यामलाल और रणजीत सिंह मोहाली में रहते हैं। मकरंद की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। ऐसे में मोहाली में रह रहे सभी भाई अपने परिवार के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने लोडर से पिलवा आ रहे थे। मंगलवार दोपहर वह गन्नौर के नजदीक अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के सामने पहुंची तो अज्ञात वाहन ने लोडर को को साइड मार दिया। इससे लोडर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। लोडर पलटने से उसमें सवार लोग दब गए और चीखपुकार मच गई। चीख सुनकर राहगीरों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। जिसमें ज्यादातर बच्चे थे। इन्हें तत्काल सिविल अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां प्रेम सिंह (28) पुत्र राममूर्ति, माया (23) पत्नी श्यामलाल, मीना (28) पत्नी सतपाल, रितिक (तीन माह) पुत्र सतपाल सिंह और सतपाल के मामा श्याम सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में मनोज (4), मोहित (3), सन्नी (4), सुमन (1), काजल (3), कामना (3), मोनू (5), रणजीत (28), सतपाल (25), उमेश (33), शामलाल (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन