फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weather pleasant at night, increased heat during the day

बारिश के बाद रात में मौसम सुहावना, दिन में बढ़ी गर्मी

Sat, 07 May 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Weather pleasant at night, increased heat during the day
शाहजहांपुर में भीषण गर्मी में गर्रा नदी से निकली नहर में नहाते युवक संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बुधवार को हुई बारिश के बाद वातावरण में आर्द्रता का स्तर बढ़ा और शुष्क पछुआ हवाएं थमने के साथ ठंडी पुरवाई चलनी शुरू हुई तो दिन और रात के मौसम में भारी उतार-चढ़ाव दिखने लगा। हवा की नमी से बृहस्पतिवार रात में ठंड बढ़ी तो लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान चार डिग्री घटकर 18.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके विपरीत शुक्रवार को सूर्योदय के बाद सूरज ने चमक बिखेरनी शुरू की तो दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वायुदाब में कमी बनी रहने की दशा में रात में गर्मी बढ़ने की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

गत बुधवार की शाम तेज आंधी के साथ आठ मिमी बारिश होने के बाद से हवा में नमी का स्तर करीब 20 प्रतिशत बढ़ गया है। हवा की दिशा भी पछुआ से बदलकर पुरवा हो गई है। इस कारण जन सामान्य को एक सप्ताह पहले जैसी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। रात में ठंडी हवा चलने से ज्यादातर लोग एसी, कूलर के बजाय सिर्फ पंखे चलाकर रात में सुकून की नींद ले रहे हैं। यही नहीं, आधी रात के बाद सर्दी का अहसास होने पर लोग चादरें ओढ़ने को मजबूर हो गए। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद वातावरण गर्म हो रहा है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि लगातार धूप निकलने पर आर्द्रता में कमी आने के साथ फिर से उमस और गर्म हवा परेशान करने लगेगी, लेकिन एक सप्ताह तक लू के प्रकोप से छुटकारा मिला रहेगा।
विज्ञापन

26 घंटे बाद इंदिरानगर में सुचारु हुई बिजली आपूर्ति
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में ध्वस्त हुआ बिजली नेटवर्क अभी तक सामान्य नहीं हो सका है। कचहरी के पीछे रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 केवी हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से इंदिरानगर कॉलोनी और आसपास के इलाकों में ठप हुई बिजली आपूर्ति करीब 26 घंटे बाद बृहस्पतिवार रात आठ बजे सुचारु हो सकी। उधर, रोजा उपकेंद्र के टाउन फीडर से जुड़े मोहल्ले और रेलवे कॉलोनियां भी बृहस्पतिवार शाम से जगमगाने लगीं, लेकिन मिश्रीपुर फीडर समेत विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधीन अटसलिया, मिश्रीपुर आदि ग्रामीण फीडरों पर बिजली आपूर्ति शुक्रवार सुबह शुरू हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम ने खोला नियंत्रण कक्ष
शाहजहांपुर। बिजली उपभोक्ताओं की लाइन फाल्ट, कनेक्शन और बिलों के भुगतान से जुड़ी समस्याओं के समाधान को जेल रोड स्थित विभाग के वृत्तीय कार्यालय (सर्किल आफिस) में नियंत्रण कक्ष खोल दिया है जो सप्ताह में सभी दिन 24 घंटे प्रभावी रहेगा। अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता वीपी अग्रवाल को नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नामित किया है और उनकी सहायता के लिए तकनीकी व संविदा कर्मचारियों की दिवस वार ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी शेष दिनों में अपने मूल तैनाती स्थलों पर रहकर ड्यूटी करेंगे। एसई, अग्रवाल के अनुसार कोई भी व्यक्ति बिजली संबंधी कोई भी समस्या नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9450525842 पर नोट करा सकता है। उपभोक्ताओं से संकलित की गई शिकायतें और उनके समाधान का विवरण बरेली क्षेत्र के मुख्य अभियंता (वितरण) के कार्यालय में खोले गए क्षेत्रीय नियंत्रण कक्ष को भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed