फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weather hit: 388 patients admitted in 330-bed hospital

मौसम की मार: अस्पताल के बेड फुल, डॉक्टर के चैंबर के बाहर लग रहीं मरीजों की लाइनें

Sat, 14 May 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Weather hit: 388 patients admitted in 330-bed hospital
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी और अशुद्ध पानी के कारण लोग उल्टी-दस्त, बुखार और पेट दर्द की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। मरीजों की भीड़ बढ़ने की वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेड फुल हो गए हैं। डॉक्टर के चैंबर के बाहर भी मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अतिरिक्त बेड डलवाए हैं। उन्होंने बताया कि 330 बेड के अस्पताल में 388 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में दूषित पानी पीने के कारण अधिकतर लोग उल्टी-दस्त से ग्रसित हो रहे हैं। वहीं बच्चे डायरिया के अलावा जुकाम-खांसी और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। सुबह होते ही ओपीडी में मरीजों की खूब भीड़ उमड़ रही है। डॉक्टरों के चैंबर के बाहर मरीजों की लाइनें लग रही है। हाल यह है कि मरीज अपनी बारी आने के कारण लाइन में बैठकर इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हर रोज 1300 से लेकर 1500 तक के मरीजों की ओपीडी होने के कारण डॉक्टर भी काफी ज्यादा परेशानी में हैं। इसके अलावा भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी कम नहीं है। ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों के लिए 70 बेड डलवाए गए हैं। अस्पताल के सारे बेड फुल होने के कारण अस्पताल भवन के पीछे बन रहे 100 बेड के नवनिर्मित अस्पताल में दो वार्ड शुरू कर दिए गए हैं। रोगियों के इलाज के लिए अतिरिक्त बेड डलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इस समय बच्चे डायरिया, वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। मौसम गर्म होने के कारण जुकाम, खांसी भी बच्चों को आ रही है। यूं कहें कि पानी जनित बीमारियां ज्यादा हो रही है। बच्चों को रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय बच्चों को बाहर का खाना बिल्कुल न दें। भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें। -डॉ. अखिलेश कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ।

330 बेड के अस्पताल में बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक 388 मरीज भर्ती हुए हैं। मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड डलवाए गए हैं। नए भवन में दो वार्ड को शुरू कराते हुए विभागों को शिफ्ट कर दिया गया। प्रयास है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का बेहतर इलाज किया जा सकें। ओपीडी में भी काफी ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। -डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed