{"_id":"61f44e25979d93264a00ee0b","slug":"we-will-elect-the-candidate-for-development-shahjahanpur-news-bly4738157154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति-मजहब नहीं, विकास करने वाले को चुनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति-मजहब नहीं, विकास करने वाले को चुनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख पास आते ही तमाम प्रत्याशी सभी वर्गों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। युवाओं ने भी ठान लिया है कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि को वोट देंगे जो जाति-मजहब से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दे। युवाओं का कहना है कि बेरोजगारी की समस्या को सरकार दूर करे। महिलाओं ने सुरक्षा और महंगाई को दूर करने वाले जनप्रतिनिधि को वरीयता देने की बात कही।
लोगों की जरूरतें समझने वाला हो
विधायक ऐसा हो, जो सभी की जरूरतें समझे और समाज हित में उनको पूरा कराने का प्रयास करे, ताकि कोई दुखी न रह सके। वैसे तो हर जरूरत पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन मूलभूत आवश्यकताएं तो पूरी होनी ही चाहिए। चिकित्सा, यातायात, पेयजल, शिक्षा आदि ऐसी जरूरतें हैं, जो पूरी होनी चाहिए। - काशमीन, निवासी धर्मापुर बंडा
----------------
कार्य योजना बनाकर कराए विकास
हमारा विधायक तो ऐसा होना चाहिए जो कार्य योजना बनाकर क्षेत्र में विकास कराए। केवल हवा-हवाई बातों से विकास नहीं होते। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जनपद अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है, इस दिशा में काफी काम कराए जाने की जरूरत है। इसी तरह चिकित्सा के क्षेत्र में भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। - सरोजनी देवी राजपूत पुवायां
विज्ञापन
जनता को न्याय दिलाने वाला हो
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर आम जनता को न्याय दिलाने वाला विधायक ही ठीक होगा। वैसे तो बहुत से ऐसे काम हैं, जो काफी हो जाने चाहिए थे, लेकिन आज तक नहीं हो सके। शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में जनपद अन्य जिलों से काफी पिछड़ा हुआ है, इस दिशा में काम होना चाहिए। - अवनीश कुमार, रामपुर कलां खुटार
जनता की खुशहाली को करें प्रयास
क्षेत्र का विधायक जाति, बिरादरी क्षेत्रवाद आदि से ऊपर उठकर सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करें। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बिजली जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए गंभीर प्रयास करें। पुवायां जैसी पिछड़ी तहसील में तमाम ऐसी आवश्यकताएं हैं जिनके लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। - आलोक कुमार, रामपुर कलां खुटार
जनप्रतिनिधि शिक्षित होना चाहिए जो क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव के विकास करा सके, ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहिए। गरीबों का हमदर्द और सभी जाति वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाला प्रतिनिधि होना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान दिलाने वाले को ही वोट देना चाहिए। - कल्पना यादव, प्रधान मुड़िया खेड़ा अजमाबाद।
तिलहर विधानसभा में उच्चशिक्षा को लेकर युवा खासे परेशान रहते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनें जो क्षेत्र में शिक्षा को लेकर नए आयाम स्थापित कर सके। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को बाहर जाना पड़ता है। इसकी व्यवस्था यहां पर सुनिश्चित की जाए। नेता जातिवादी सोच का न हो। -अभिनव आर्य, तिलहर।