{"_id":"68224fad45020d21a40d4bb5","slug":"we-are-completely-safe-no-need-to-panic-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-143690-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हम पूरी तरह से सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हम पूरी तरह से सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहीं
Tue, 13 May 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 13 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
फौजी अविनाश सिंह। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। तिलहर के मुख्य चौराहे के पास रहने वाले एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर कार्यरत अविनाश सिंह का सोमवार की सुबह परिजन के पास कॉल आई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनसे संपर्क होने के बाद परिजन ने राहत की सांस ली है।
फौजी स्व. सत्यपाल सिंह के बेटे अविनाश सिंह मार्च में होली के त्योहार पर घर आए थे। 15 दिन के अवकाश के बाद घर लौट गए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच सरहद पर तनाव की स्थिति होने के बाद से अविनाश सिंह से परिजन का संपर्क टूट गया था। अविनाश के बहनोई पूर्व में कमांडो अनिल सिंह बताते हैं कि ऑपरेशन के दौरान अविनाश ने महत्वपूर्ण भूमिका को निभाया है। स्थिति बिगड़ने पर उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।
टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों से परिजन काफी चिंतित थे। सोमवार को कॉल आने पर परिजन की चिंता दूर हो गई। अविनाश ने परिजन को बताया कि अब हालात ज्यादा तनावपूर्ण नहीं हैं। बात होने के बाद मां शीला, भाई अनुराग सिंह, पत्नी रूचिरा सिंह ने राहत की सांस ली है।