{"_id":"5eb985618ebc3e90695511c6","slug":"wather-shahjahanpur-news-bly4055205157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तीन दिन आंधी और बारिश का जारी रहेगा सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तीन दिन आंधी और बारिश का जारी रहेगा सिलसिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। आंधी और बारिश के बाद सोमवार को सुबह बादल छंटे तो दिनभर तेज धूप रही। इससे पारा दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ गया। हवा में बढ़ी आर्द्रता से उमस बढ़ गई। हालांकि बैरोमीटर की रीडिंग में पिछले 12 घंटे के दौरान अस्थिरता बनी रही। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले 72 घंटे के दौरान पछुआ हवा के साथ तेज अंधड़ चलेंगे और गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है।
सोमवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री घटकर 18.4 डिग्री सेल्सियस रह गया, जबकि अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर तक हवा में नमी घटकर 60 प्रतिशत रह गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मौसम में उठापटक का दौर अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। बृहस्पतिवार रात तक मौसम सामान्य हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सुबह बैरोमीटर सूचकांक 17 मिली बार बढ़ा पाया गया, लेकिन दोपहर बाद एकाएक 20 अंक घटकर माइनस तीन मिलीबार रह गया। इससे संकेत मिल रहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ जिले मेें भी अपना असर दिखा रहा है। तीन दिन बाद मौसम कुछ दिन सामान्य बने रहने की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन यह वायुदाब सामान्य बने रहने से ही संभव होगा।