फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waterlogging and a drop in temperature caused by rain accompanied by strong winds.

Shahjahanpur News: तेज हवा के साथ हुई बारिश से जलभराव, तापमान में गिरावट

Thu, 07 May 2026 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and a drop in temperature caused by rain accompanied by strong winds.
कचहरी ओवरब्रिज पर हवा से उड़ा जाल। संवाद
शाहजहांपुर। तेज हवा और बारिश के कारण बृहस्पतिवार को काफी नुकसान हुआ। कई जगहों पर पेड़ गिरने के साथ ही टिनशेड भी उड़ गए। कई जगहों पर जलभराव हो गया। आंधी-बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मई महीने में बारिश होने का पांच साल का रिकाॅर्ड टूट गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक बारिश हुई। रात में डेढ़ बजे से 50 से 60 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से हवा चली। तेज हवा चलने से कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें प्रभावित हुईं। लोगों के घरों के टिनशेड भी गिर गए। इस बीच गरज के साथ नौ मिमी बारिश हुई। बारिश होने की वजह से रेलवे स्टेशन, सदर बाजार, गोविंदगंज, रोडवेज बस अड्डा, फैक्टरी स्टेट समेत तमाम जगहों पर जलभराव हो गया। लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर मई में अधिकतम सामान्य तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम सामान्य तापमान 24 डिग्री रहता है। बारिश होने से अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 74 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। दक्षिणी हवा चल रही है। शुक्रवार को तेज हवा चलने के साथ मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
--
मई माह में बारिश का पांच वर्ष का टूटा रिकाॅर्ड
वर्ष बारिश मिमी में
2021 103
2022 36
2023 12
2024 33
2025 10
2026 अब तक 50
--
आंधी और बारिश में पेड़ गिरने से खंभे क्षतिग्रस्त, लाइनें भी टूटीं
शाहजहांपुर। तेज हवा और बारिश के कारण बिजली की व्यवस्था पटरी से उतर गई। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ों की डालें बिजली की लाइनों पर गिरने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ जगहों पर खंभे भी गिर गए। दोपहर तक बिजली की आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
तड़के ढाई बजे तेज हवा आने से बिजली उपकेंद्रों से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान रहे। हवा हल्की होने के बाद करीब एक घंटे के बाद निगोही रोड उपकेंद्र सिटी, एनडीआई फीडर की आपूर्ति बहाल हुई। दूसरी ओर 33 केवीए गोविंदगंज उपकेंद्र की लाइन पर कई जगहों पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से बिजली ठप रही। निगोही रोड उपकेंद्र की 11 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से रामनगर और चिनौर फीडर बंद हो गए।
आवास विकास उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन भी करीब पांच बजे सामान्य हो पाई। बहादुरगंज उपकेंद्र की लाइन पर भी पेड़ गिर गया। दूसरी ओर जमौर उपकेंद्र की लाइन पर पेट्रोलिंग करने पर पेड़ गिरने की वजह से 15 खंभे गिरने की बात सामने आई है। बिजली जाने से लोगाें के सामने पानी का संकट भी खड़ा हो गया। एसई अनुज प्रताप सिंह ने लाइनों को ठीक कर जल्द ही आपूर्ति को बहाल करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर फॉल्ट आने से बिजली ठप रही। संवाद

----
जैतीपुर : बिजली के खंभे और दो ट्रांसफाॅर्मर गिरे
जैतीपुर। तेज हवा से मरेना, बझेड़ा भगवानपुर, भुड़िया, कुआं डांडा में बिजली के 10 खंभे और मरेना व गढ़िया रंगीन में दो ट्रांसफाॅर्मर जमीन पर गिर गए। 33 केवीए की लाइन के क्लंप टूटने से तार जमीन पर गिरने से बिजली बाधित हो गई। मरेना गांव में फतेहगंज पूर्वी गढ़िया रंगीन सड़क में दो खंभे गिर गए। कटरा ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सिउरा, इंद्रपुर, रायपुर, आदि गांव में 16 खंभे गिरे हैं। रायपुर गांव के पास 11 हजार वोल्टेज लाइन के तार टूटने से तीन गांव की लाइन खोलनी पड़ी। संवाद

कचहरी ओवरब्रिज पर हवा से उड़ा जाल। संवाद

कचहरी ओवरब्रिज पर हवा से उड़ा जाल। संवाद

कचहरी ओवरब्रिज पर हवा से उड़ा जाल। संवाद

कचहरी ओवरब्रिज पर हवा से उड़ा जाल। संवाद

कचहरी ओवरब्रिज पर हवा से उड़ा जाल। संवाद

कचहरी ओवरब्रिज पर हवा से उड़ा जाल। संवाद

कचहरी ओवरब्रिज पर हवा से उड़ा जाल। संवाद

कचहरी ओवरब्रिज पर हवा से उड़ा जाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed