फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waterlogging after rain in Rajya Sabha MP's village

Shahjahanpur News: राज्यसभा सांसद के गांव में बारिश के बाद जलभराव

Wed, 03 Jul 2024 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 03 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging after rain in Rajya Sabha MP's village
गांव अगौना बुजुर्ग में मेन रोड पर गायब नाली। संवाद
पुवायां। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के गांव अगौना बुजुर्ग में बारिश के बाद जलभराव और नालियां टूटी होने से कई रास्तों पर कीचड़ हो गया है। इससे ग्रामीणों का पैदल चलने तक मुश्किल है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से अगौना बुजुर्ग गांव निवासी मिथिलेश कुमार अब पुवायां और शाहजहांपुर में रहते हैं, लेकिन गांव में उनका मकान अब भी है और वह अक्सर यहां आते-जाते रहते हैं। अगौना बुजुर्ग में शिवकुमार त्रिवेदी के मकान से अरुण कुमार त्रिवेदी के मकान तक, उमंग त्रिवेदी के मकान से रजनीश शुक्ला के मकान तक और जगदीश पांडे के मकान से अनूप श्रीवास्तव के मकान तक नाली बंद पड़ी है। इस कारण गंदा पानी रास्ते पर भर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर नालियां टूट गई हैं, लेकिन आज तक मरम्मत नहीं कराई गई। रामप्रकाश दीक्षित, अरुण त्रिवेदी, भाईलाल, संजीव दीक्षित सहित तमाम लाेगों ने नालियां सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बेला में भी स्कूल जाने वाले रास्ते पर भारी जलजमाव है। कीचड़ और पानी भरे होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को सोमवार को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

गांव के लोग दो वर्ष में दर्जनों प्रार्थनापत्र एसडीएम, बीडीओ को दे चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई के लिए तैयार नहीं है। कीचड़ के कारण संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। एक तरफ संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, दूसरी ओर से कीचड़ और जलजमाव खत्म करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के लोगों ने नालियों में घूरा भर दिया है। नालियां सही हैं, लेकिन घूरा भरे होने से गांव में एक स्थान पर सड़क पर पानी भर रहा है। घूरा हटाने के लिए कहने पर लोग विवाद करने लगते हैं। इस कारण समस्या आ रही है।
-----------------
मेरे गांव में कहीं पर भी जलजमाव नहीं है। गांव में इंटरलाॅकिंग है, कहीं पर कोई समस्या नहीं है। सपा के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं।

मिथिलेश कुमार, सांसद राज्यसभा

गांव अगौना बुजुर्ग में मेन रोड पर गायब नाली। संवाद

गांव अगौना बुजुर्ग में मेन रोड पर गायब नाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed