फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water Village will have the choice of survey report

जल ग्राम के चयन को सर्वे कर देनी होगी आख्या

Thu, 23 Apr 2015 11:19 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी पीपी त्रिपाठी ने भूगर्भ जल के संचयन और संरक्षण को जिले में जल ग्राम का चयन करने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को तीन दिन के अंदर सर्वे करके आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में ‘हमारा जल-हमारा जीवन’ विषयक गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी सीडीओ ने कहा कि पानी के दुरुपयोग के कारण भूगर्भ जल स्तर लगातार गिर रहा है। सरकार की ओर से जल स्तर को स्थिर करने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रत्येक जिले में जल ग्राम के तौर पानी के सर्वाधिक संकट का सामना करने वाले गांव का चयन किया जाना है। चयनित गांव को एक वर्ष के भीतर जल संसाधनों से परिपूर्ण बनाया जाएगा। बैठक मेें डीआरडीए के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रमनि, पॉवर कारपोरेशन व सिंचाई विभाग के एक्सईएन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed