{"_id":"62c49bd2dbd5140784237e08","slug":"water-started-increasing-in-ramganga-pantoon-bridge-will-be-removed-from-kolaghat-shahjahanpur-news-bly4904689188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में बढ़ने लगा पानी, कोलाघाट से हटागा जाएगा पैंटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में बढ़ने लगा पानी, कोलाघाट से हटागा जाएगा पैंटून पुल
विज्ञापन
कोलाघाट पैंटून पुल का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तराखंड की पहाड़ियों से लेकर पश्चिमी और मध्य यूपी में मानसून सक्रिय होने और बारिश का दौर शुरू हो जाने के साथ नदियों में पानी बढ़ने लगा है। इसे देखते लोक निर्माण विभाग ने जलालाबाद क्षेत्र के कोलाघाट में रामगंगा पर बनाए गए पैंटून पुल को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता बुधवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह को वास्तविक स्थिति से अवगत कराकर पैंटून पुल हटाने के बारे में जरूरी दिशा निर्देश लेंगे।
पिछले वर्ष 29 नवंबर को कोलाघाट के पक्के पुल का एक पिलर जमींदोज हो जाने से पुल टूटकर तीन भागों में बंट गया था। इससे मिर्जापुर और कलान क्षेत्र की कटरी मे बसे करीब दो सौ गांवों के हजारों लोगों का जलालाबाद और जिला मुख्यालय तक पहुंचना कठिन हो गया। लोगों की असुविधा को देखते पक्के पुल का निर्माण पूरा होने तक कोलाघाट पर पैंटून पुल बनवाया गया था। गत 18 जनवरी को प्रधानमंत्री की सभा से पहले और उसके बाद कई बार लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद भी कोलाघाट जाकर पैंटून पुल और निर्माणाधीन पक्के पुल का निरीक्षण कर कार्य प्रगति जांच चुके हैं।
लोनिवि को नियमानुसार पैंटून पुल 15 जून तक हटाना था, लेकिन जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए उसे 20 दिन आगे तक बनाए रखा गया, लेकिन अब रामगंगा में बरसात का पानी बढ़ने से पैंटून बहने का खतरा पैदा हो गया है। लोनिवि के एक्सईएन (निर्माण खंड-1) राजेश चौधरी के अनुसार बारिश के सीजन को देखते नदी स्वाभाविक रूप से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पैंटून पुल हटाने में चार दिन लगेंगे और इस दौरान जनता की सुविधा को जरूरत पड़ने पर स्टीमर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को इस बारे में डीएम से जरूरी दिशा निर्देश लेंगे और इसके बाद पैंटून हटाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।