{"_id":"6a82179b5dabe2d8d10183da","slug":"water-recedes-from-the-shamsabad-highway-as-the-gangas-water-level-drops-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181902-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गंगा के जलस्तर में कमी आने से शमसाबाद हाईवे से उतरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गंगा के जलस्तर में कमी आने से शमसाबाद हाईवे से उतरा पानी
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में कमी आने से जलालाबाद-शमसाबाद स्टेट हाईवे पर भरा पानी शनिवार को देर रात उतर गया। कलान क्षेत्र के भैंसार बांध पर गंगा खतरे के निशान से 55 सेमी नीचे आ गई है, लेकिन आसपास के तटवर्ती करीब आधा दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग अब तक कई जगह डूबे होने से वहां बाढ़ जैसे हालात और उनसे जुड़ी तमाम दुश्वारियां कायम हैं।
सिंचाई विभाग शारदा नहर खंड के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को रविवार सुबह प्राप्त सूचना के अनुसार भैंसार बांध पर गंगा खतरे के निशान से 55 सेमी नीचे आकर 143.10 मीटर गेज पर बह रही है। करीब एक सप्ताह से शमसाबाद स्टेट हाईवे पर भरा बाढ़ का पानी निकल जाने से रविवार सुबह से आवागमन सुचारु हो गया। हालांकि, गंगा के आसपास बसे तटीय गांवों पैलानी उत्तरी, आजादनगर, इस्लामनगर, मस्जिदनगला आदि के संपर्क मार्ग कई जगह पानी में डूबे हैं और वहां अभी एक से दो फुट तक पानी भरा है।
एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह के अनुसार गंगा का जलस्तर काफी कम हो जाने से तटीय गांवों के आसपास हालात तेजी से सुधर रहे हैं। संवाद