फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water level of Ganga and Khannaut on rise

लगातार बढ़ रहा है गंगा-खन्नौत का जल स्तर, गर्रा सिमटी 

Mon, 28 Aug 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Water level of Ganga and Khannaut on rise
रामगंगा - फोटो : अमर उजाला

बैराजों से पानी की निकासी बढ़ने और बारिश होने से गंगा और खन्नौत नदी उफान पर हैं। बदायूं के कछला घाट में 24 घंटे के दौरान जल स्तर में 20 सेमी की बढ़ोत्तरी से भैंसार बांध पर भी गंगा चढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। उधर, बरेली के चौबारी में रामगंगा 13 सेमी नीचे आई है, लेकिन विभिन्न बैराजों से रिलीज पानी से अगले 24 घंटे में रामगंगा का चढ़ना भी तय है। इधर, गर्रा अपने पेटे 45 सेमी सिमटकर 144.65 मीटर पर आ गई है। रविवार सुबह के वक्त मामूली बूंदाबांदी के अलावा इतनी बारिश नहीं हुई कि उसे रिकार्ड किया जा सके, लेकिन दो दिन पहले हुई बरसात का असर बांधों-बैराजों के जरिये नदियों पर अभी तक बना है। नरौरा बैराज से सोमवार को सुबह गंगा में 49430 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली। पानी की यह मात्रा एक दिन पहले की तुलना में करीब 12 हजार क्यूसेक अधिक होने से भैंसार बांध पर जल स्तर बढ़ने के आसार बन गए हैं।  सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी/ तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार पीलीभीत के ड्यूनी डॉम से गर्रा में मिलने वाले नानक सागर बांध का पानी दो दिन बंद रहा, लेकिन सोमवार को ड्यूनी डैम से 304 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया, जिससे गर्रा का जल स्तर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि जलालाबाद और कलान क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन नदियों से भूमि कटान रोकने को बालू-मिट्टी की बोरियों से कच्ची ठोकरें बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed