फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water flowed in Bhainsi river after 15 years

Shahjahanpur News: भैंसी नदी में 15 साल बाद बही जलधार

Wed, 06 Aug 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Water flowed in Bhainsi river after 15 years
पुवायां की भैंसी नदी में बह रही जलधार। संवाद
पुवायां। खोदाई के बाद बारिश होने से 15 साल बाद भैंसी नदी में जलधार बही है। मंगलवार को नदी में पानी बहते हुए गोमती नदी तक पहुंचा।
विज्ञापन

गोमती की सहायक भैंसी नदी अवैध कब्जों, खनन, जलस्रोत बंद होने और नदी के पास के तालाबों पर अवैध कब्जों के चलते 15 वर्ष से सूखी पड़ी थी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक नदी को पुनर्जीवित करने के आदेश दिए थे। इसके तहत डीएम ने भैंसी नदी का चयन किया था। लोकभारती संस्था भी भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान चला रही थी। इसके तहत पदयात्रा भी की गई।

जुलाई में नदी की खोदाई का काम पूरा होने के बाद अब बारिश में नदी में धार बह निकली है। बंडा से लेकर पुवायां तक नदी में जलधार बहते हुए पन्नघाट के पास गोमती नदी तक पहुंची। नदी में पानी का बहाव होने से नदी किनारे रोपे गए पौधे भी सूखने से बच सकेंगे। भैंसी नदी में जलधार बहने से आसपास के गांवों के लोगों और किसानों ने खुशी जाहिर की है। किसानों का कहना है कि जलधार निरंतर बहने की व्यवस्था होने पर सिंचाई आदि की सुविधा हो जाएगी और पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed