{"_id":"6ada76344f182810f80a558f","slug":"warning-of-a-road-blockade-if-problems-remain-unresolved-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-188116-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समस्याओं को समाधान न होने पर चक्काजाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समस्याओं को समाधान न होने पर चक्काजाम की चेतावनी
विज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के तहसील अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने किसानों की समस्याओं का निराकरण न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
एसडीएम सदानंद सरोज को ज्ञापन देकर बताया गया कि तीन सितंबर को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई थी। कार्रवाई न होने पर नौ सितंबर से मंडी समिति परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। धरना प्रदर्शन के 44 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
26 अक्तूबर तक समस्याओं का निस्तारण न होने पर 27 अक्तूबर को पुवायां के राजीव चौक पर चक्काजाम किया जाएगा। ज्ञापन देने के समय मैकूलाल यादव, प्रमोद कुमार शर्मा, संतोष कुमार, रविंद्र सिंह, रमाकांत यादव, पवन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम ने समस्याओं की जांच कर हल कराने का आश्वासन दिया। संवाद