{"_id":"66f9a8a7981d319d2d099234","slug":"warning-given-against-throwing-injection-wrappers-here-and-there-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128209-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इंजेक्शन के रैपर इधर-उधर फेंकने पर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इंजेक्शन के रैपर इधर-उधर फेंकने पर दी चेतावनी
Mon, 30 Sep 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य इकाइयों पर चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार रात सीएमओ ने भावलखेड़ा सीएचसी का निरीक्षण किया। गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
रात करीब साढ़े आठ बजे सीएमओ अचानक से सीएचसी भावलखेड़ा में पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसमें ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी उपस्थित मिले। अंदर परिसर में गंदगी मिली। इंजेक्शन के रैपर इधर-उधर पड़े थे। इसको लेकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। कहा कि किसी कार्य को अगले दिन के लिए नहीं छोड़ें। उन्होंने डेंगू वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ को सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया।
रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोधीपुर का निरीक्षण किया। यहां आरोग्य मेले में डॉ. आलोक कुमार ने 55 मरीज ओपीडी में देखे थे। इसमें बुखार, खुजली, लूज मोशन के मरीज अधिक थे। उन्होंने टीकाकरण से छूटे परिवारों के बारे में जानकारी ली। स्टाफ नर्स ने बताया कि नौ महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए काउंसिलिंग कराई गई।
विज्ञापन
-- -- --
-निरीक्षण का ग्राफ बढ़ाया जाएगा। व्यवस्थाओं को परखने के लिए रात में स्वास्थ्य इकाइयों पर जाएंगे। अव्यवस्था मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आरके गौतम, सीएमओ