फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Warehouse truck drivers on the rampage

गोदाम पर ट्रक चालकों ने किया हंगामा

Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Warehouse truck drivers on the rampage
गोदाम पर ट्रक चालकों ने किया हंगामा
गांव करनापुर के गोदाम पर गेहूं उतार में अव्यवस्थाओं से परेशान ट्रक चालकों ने सोमवार को गोदाम के सामने जमकर हंगामा किया। चालकों का आरोप है कि दबंग चालक और कुछ ठेकेदार अपने ट्रक लाइन में आगे लगवाकर गोदाम में गेहूं उतरवा देते हैं, जबकि लाइन में पहले से लगे ट्रक जैसे के तैसे खड़े रह जाते हैं। करनापुर स्थित गोदाम में पुवायां, बंडा, खुटार और सिंधौली के सेंटरों पर खरीदे गए गेहूं का उतार हो रहा है। दबंगों के कारण ट्रक चालकों को कई-कई दिन तक लाइन में खड़े होना पड़ता है। कुछ लोग अपने ट्रक लाइन में आगे लगवा देते हैं और गेहूं का उतार करा लेते हैं। लाइन में पीछे खड़े ट्रक चालकों के विरोध करने पर उनसे गाली गलौज की जाती है। बड़ागांव सेंटर से गेहूं लेकर आए ट्रक चालक अनिल कुमार ने बताया कि वह शनिवार को ट्रक लेकर गोदाम पर आए थे। शनिवार को उसके ट्रक का नंबर 11वां था। रविवार को उतार नहीं हुआ। इस दौरान दबंगों ने अपने ट्रक लाइन में आगे लगवा दिए और सोमवार सुबह तक उसके ट्रक का नंबर 27वां हो गया। उतार सही न होने से वे लोग बेहद परेशान हैं। गेहूं उतार में अव्यवस्था से सेंटर ठेकेदारों को ट्रकों का ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


तोल के वसूले जा रहे सौ रुपये
पुवायां। गोदाम पर कांटा लगा हुआ है। चालकों ने बताया कि कांटा प्रति ट्रक दो क्विंटल गेहूं कम बता रहा है, जिस कारण उन लोगों ने विरोध जताया तो ट्रकों को गांव गंगसरा स्थित एक धर्मकांटा पर तोल के लिए भेजा जाने लगा। गंगसरा में तोल के प्रति ट्रक सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। इससे ट्रक चालक परेशान हैं।
विज्ञापन


कांटा खराब हो गया था। सोमवार शाम तक कांटा सही हो जाएगा। सभी ट्रकों को नंबर दे दिए गए हैं। इससे ट्रक पहले तुलवा लेने की समस्या समाप्त हो गई है। सारा कार्य सुचारु तरीके से हो रहा है। - हरी सिंह, गोदाम प्रभारी करनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed