फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wall built on both sides of dilapidated highway culvert

Shahjahanpur News: हाईवे की जर्जर पुलिया के दोनों ओर बनवाई दीवार

Thu, 12 Dec 2024 12:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
Wall built on both sides of dilapidated highway culvert
शाहजहांपुर। लिपुलेख-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगोही क्षेत्र में राघवपुर सिकंदरपुर के पास जर्जर पुलिया की एनएचएआई ने मरम्मत करा दी। साथ ही दोनों ओर दीवार का निर्माण कार्य बुधवार को पूरा हो गया। पुलिया संकरी होने से अब बोर्ड पर हिंदी भाषा में चेतावनी लिखी जाएगी।
विज्ञापन

करीब 10 फुट गहरे नाले पर बनी पुलिया पुरानी होने के साथ काफी जर्जर हो गई है। दोनों ओर की दीवारी टूट गई थी। इससे यहां आए दिन हादसे हो रहे थे।ग्राम प्रधान मोनू सिंह ने अधिकारियों से पुलिया की मरम्मत कराने का अनुरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने गत आठ व नौ दिसंबर को उजागर किया। इन खबरों का संज्ञान लेकर एनएचएआई के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने पुलिया की मरम्मत का काम शुरू कराया, लेकिन वहां दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का चेतावनी बोर्ड अंग्रेजी भाषा में लगवा दिया।
विज्ञापन

बोर्ड पर अंग्रेजी मेंं लिखी इबारत हाईवे से निकलने वाले कम पढ़े-लिखे वाहन चालकाें समेत ग्रामीणों को पढ़ने में कठिनाई हुई तो अमर उजाला ने इस ओर भी एनएचएआई का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद पुलिया की दीवारी बनाने का काम बुधवार को पूरा कर लिया गया। वहां अंग्रेजी भाषा में लगे बोर्ड को सफेद पेंट से पोत दिया गया है। एनएचएआई के सहायक अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि पेंट सूखने पर एक-दो दिन में उस पर हिंदी भाषा में चेतावनी अंकित करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed