{"_id":"677596e33014bdd9880ecdf0","slug":"waiting-for-the-victim-to-return-healthy-police-investigation-stopped-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134765-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीड़िता के स्वस्थ होकर लौटने का इंतजार, थम गई पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीड़िता के स्वस्थ होकर लौटने का इंतजार, थम गई पुलिस की जांच
Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। हाईवे निर्माण कार्य से जुड़ी राज काॅरपोरेशन लिमिटेड (आरसीएल) की महिला कर्मचारी के बीमार होने के चलते पुलिस की जांच थम गई है।
युवती का चिकित्सीय परीक्षण और न्यायालय में बयान कराने को लेकर पुलिस उसके आने का इंतजार कर रही है। वहीं, प्रभावशाली लोगों से मामला जुड़ा होने के चलते पुलिस के तेवर भी ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं। आरसीएल में कार्यरत महिला कर्मचारी ने एसपी राजेश एस. को प्रार्थना पत्र दिया था। उसने कंपनी के प्रबंध निदेशक मैनपुरी निवासी मनोज यादव पर कॉल कर होटल के कमरे में बुलाने, इन्कार करने पर अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर भेजने और रात में गंदी बातें करने और कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था।
ये भी कहा था कि बेटे से शिकायत करने पर उसने इस्तीफा लिखवा लिया। एसपी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
केस दर्ज होने के पहले दिन कांट पुलिस आरोपी की कांट रोड स्थित दफ्तर में गई। वहां आरोपी के न मिलने पर पुलिस को लौटना पड़ा। पीड़िता भी दहशत में अपने गृह जनपद चली गई थी। पुलिस ने उससे संपर्क साधा था। उसने बीमार होने के चलते लखनऊ में उपचार कराने की बात कही थी।
केस दर्ज हुए कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस पीड़िता को वापस नहीं बुला सकी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह बीमार है, स्वस्थ होकर वह खुद ही संपर्क करेगी। ऐसे में पुलिस की जांच थम गई है।