फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waiting for DAP for a month; sowing of wheat and potatoes at risk

Shahjahanpur News: एक माह से डीएपी का इंतजार, गेहूं-आलू की बोआई पर संकट

Fri, 23 Oct 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Waiting for DAP for a month; sowing of wheat and potatoes at risk
बंडा। करीब एक माह से इफको केंद्र पर डीएपी उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं। आलू की बोआई जोरों पर है, जबकि गेहूं की बोआई भी शुरू होने वाली है। ऐसे में खाद की किल्लत से किसानों के सामने बोआई का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इफको केंद्र पर डीएपी का एक ट्रक पहुंचते ही किसानों की लंबी कतार लग गई। शाम तक लाइन लगी रही, लेकिन सीमित किसानों को ही खाद मिल सकी और अधिकांश को खाली हाथ लौटना पड़ा। समितियों पर भी कई दिनों से डीएपी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन

कुर्रियाकलां। जमुनिया दौलतपुर सहकारी समिति पर भी डीएपी और एनपीके के लिए किसानों की भीड़ रही। नगला जाजू के किसान दो दिन तक आधार जमा कर लाइन में खड़े रहे, लेकिन शाम तक कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूराम कुशवाहा, विनेश, दान सिंह, कमलेश जाटव, सोनपाल कुशवाहा, वेदराम, राममिलन और केशराम समेत किसानों ने आरोप लगाया कि दूसरे गांवों के किसानों को खाद मिलने के बावजूद उनके गांव के किसानों को वंचित रहना पड़ा।

समिति सचिव सरोज गुप्ता ने बताया कि 300 बोरी डीएपी और 150 बोरी एनपीके का वितरण किया गया। मशीन में स्टॉक न रहने के कारण शेष किसानों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। मिलान के बाद बाकी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
--------
समितियों पर डीएपी ज्यादा भेजी गई है। हर किसान को एक हेक्टेयर पर पांच बोरी खाद मिल रही है। सभी समितियों पर खाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-विकास शर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed