फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waiting for cold-pure water, the heat is passing, the machines are throwing dust

ठंडे और शुद्ध पानी के इंतजार में बीत रही गर्मी, धूल फांक रही मशीनें

Thu, 12 May 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Waiting for cold-pure water, the heat is passing, the machines are throwing dust
शाहजहांपुर में टाउनहाल ओवरब्रिज के पास बने सेल्फ सस्टेनेबेल वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन पर लगी पा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के टाउन हाल में सेल्फ सस्टेनेबेल वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन की स्थापना इस उद्देश्य के साथ की गई थी कि लोगों को गुणवत्ता युक्त शुद्ध और ठंडा पानी मिल सके। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। लाखों की मशीनें महीनों से बंद पड़ी हैं और धूल फांक रही है। ऐसे में किसी को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ब्रेस फाउंडेशन भारत सेवाश्रम संघ तथा नगर निगम के संयुक्त सहयोग से स्थापित सेल्फ सस्टेनेबेल वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन का प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व सांसद अरुण कुमार सागर ने दो अक्तूबर 2020 को लोकार्पण किया था। तब वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि था कि जो पानी बड़ी-बड़ी कंपनियां 20 रुपये लीटर में जनता को उपलब्ध करा रही हैं, उससे कहीं अधिक गुणवत्तायुक्त पानी यह स्टेशन पांच रुपये से भी कम कीमत पर दो लीटर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इसी तरह के स्टेशन शहर में अन्य क्षेत्रों में लगाकर स्वास्थ्य के साथ रोजगार उपलब्ध कराने की उम्मीद भी जताई थी। लेकिन वर्तमान में इस सेल्फ सस्टेनेबेल वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन पर पीने का पानी तक नहीं मिल रहा, गुणवत्ता युक्त व सस्ता पानी मिलना दूर की बात है। स्टेशन में लगी लाखों रुपये की कीमत वाली मशीनें कई महीनों से खराब पड़ी धूल फांक रही है। इनको ठीक कराने के लिए कोई सुध नहीं ले रहा। इस वजह से किसी को भी इसका फायदा नहीं मिल रहा। ऐसे में लगता है कि यह गर्मी का मौसम ठंडे और शुद्ध पानी के इंतजार में ही बीत जाएगा।
विज्ञापन

सेल्फ सस्टेनेबेल वाटर प्यूरीफिकेशन स्टेशन की स्थापना के समय ही उनके इंजीनियर ने प्लांट को लेकर शंका जताई थी। प्लांट चालू न होने पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी कंपनी की है। नगर निगम की ओर से जमीन उपलब्ध कराई गई थी, किसी तरह का बजट नहीं दिया गया। स्टेशन पर लोगों को पीने का पानी न मिल पाने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमशंकर, सहायक अभियंता, जलकल विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed