फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Votes will be counted in three-tier security circle in Rosa Mandi

रोजा मंडी में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी चुनाव की मतगणना

Thu, 10 Mar 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Votes will be counted in three-tier security circle in Rosa Mandi
शाहजहांपुर के रोजा मंडी में मतगणना स्थल के बाहर की गई बैरिकेटिंग पर तैनात पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना तीन स्तरीय व्यूह में होगी। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी तीन कंपनी सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल), दो कंपनी पीएसी व सात सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे। व्यवस्था पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाकर्मी तैयार हैं।
विज्ञापन

मतगणना से एक दिन पहले बुधवार को एसपी एस. आनंद ने मंडी में पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंटों को चेक करने के बाद पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में अवगत कराया। रोजा स्थित मंडी में मतगणना स्थल की सुरक्षा का मजबूत प्लान पुलिस ने तैयार कर लिया। तीनस्तरीय व्यूह में मतगणना स्थल को रखा गया। मतगणना हॉल की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सीएपीएफ संभालेगी। हॉल के बाहर लोकल पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

बीच का एरिया और बाहरी क्षेत्र पर सिविल पुलिस व सीएपीएफ का सुरक्षा घेरा रहेगा। मंडी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तलाशी लेने के बाद प्रवेश मिलेगा। बुधवार दोपहर एसपी एस. आनंद ने अधीनस्थों के साथ रोजा मंडी स्थित मतगणना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के प्लान के बारे में अधीनस्थों को समझाया, साथ ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गेटों से पैदल ही मिलेगा प्रवेश
मंडी में मतगणना स्थल पर जाने के लिए तीनों गेट से अलग-अलग लोगों को प्रवेश मिल सकेगा। गेट नंबर दो मुख्य द्वार से मतगणना एजेंटों को प्रवेश मिलेगा। रोजा रेलवे ग्राउंड गाड़ी खड़ी करने के बाद पैदल ही अंदर जाने को मिलेगा।
मोबाइल लाने पर रहेगी पाबंदी
मतगणना स्थल के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने मोबाइल को अंदर जाने से रोकने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल से भ्रामक सूचनाएं इधर से उधर जाती हैं। इसलिए मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया सेल निगरानी रखेगी।

मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी चाक चौबंद रहेगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना परिसर को रखा गया। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने को ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया। किसी हालत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। - एस आनंद, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed