{"_id":"6144f5238ebc3eb62048216f","slug":"vishwakarma-jayanti-shahjahanpur-news-bly4599741189","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ मनाई निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ मनाई निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के भंडार गृह परिसर में भगवानद विश्वकर्मा की आरती उ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग के भंडार गृह परिसर में विशेष पूजन समारोह हुआ। रोजा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान समेत अन्य कल-कारखानों में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। विकास भवन सभागार में हुए कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर और डीएम इंद्र विक्रम सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत हस्तशिल्पियों और हुनरमंदों को टूलकिट व ऋण के चेक देकर सम्मानित किया।
लोनिवि की श्री भगवान विश्वकर्मा पूजा समिति ने जयंती पर बृहस्पतिवार को विभागीय भंडार गृह परिसर में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू कराया था। शुक्रवार को रामायण पाठ पूर्ण होने पर समिति के अध्यक्ष मजहर अली की देखरेख में पूजन व हवन किया। बाद में प्रसाद बांटा गया। अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौरिया व राजेश चौधरी, एसपी पांडेय, अजय कुमार, कीर्ति प्रभाकर मिश्र, जितेंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पवन कुमार, एचएन मिश्रा, देवेश श्रीवास्तव, गया प्रसाद चौरसिया, राजेश सक्सेना, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
पूजन और भंडारा की व्यवस्था में आयोजन समिति से जुड़े बृजेंद्र विक्रम सिंह, उपेंद्र कुमार, अनिमेष श्रीवास्तव, रूप बसंत, रामवीर प्रजापति, धनीराम, राम निवास, वीरपाल, शिवम कश्यप, श्याम बाबू, हिफाजत अली, मोहसिन खां, शरीयत खां, मुजीब खां आदि का सहयोग रहा। उधर, हनुमत धाम स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर भगवान विश्वकर्मा का पूजा महोत्सव कोरोना महामारी के कारण हवन व पूजन के साथ मनाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने भगवान विश्वकर्मा के सृष्टि के लिए किए कार्यों पर प्रकाश डाला। धीरज कुमार, अमित कुमार, आकाश चंद्र, प्रदीप कुमार, अभिषेक, प्रेम कुमार, नितिन कुमार, विपिन, धर्मवीर, अभय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
तिलहर चीनी मिल में पूजन किया गया
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल हाउस में शुक्रवार को मुख्य यजमान चीफ इंजीनियर महेंद्र यादव तथा चीफ केमिस्ट एके श्रीवास्तव ने मिल अधिकारियों के साथ मिल की वर्कशाप में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का हवन पूजन कर आह्वान किया। मूर्ति के समीप आरती के बाद नारियल फोड़कर मिल के उपकरणों की पूजा अर्चना की। मिल अधिकारियों ने भगवान से मिल को तीव्र गति प्रदान कर मिल के मशीनरी संयंत्रों के सुचारु संचालन की प्रार्थना की। इस दौरान सीसीओ अमित चर्तुवेदी, रसायनविद् आलोक अग्रवाल, वीके शुक्ला, एईडीपी चंद्रभान सिंह, विकास बाबू शर्मा सहित समस्त मिल अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद