फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vir abdul hamid divas

श्रद्धाभाव से मनाया गया वीर अब्दुल का शहीद दिवस

Sun, 11 Sep 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
vir abdul hamid divas
श्रद्धाभाव से मनाया गया वीर अब्दुल का शहीद दिवस 
वीर अब्दुल हमीद शहीद स्मारक समिति और अंजुमन इदरीसिया की ओर से शनिवार को परमवीर चक्र से नवाजे गए वीर अब्दुल हमीद का बलिदान दिवस छावनी स्थित वीर अब्दुल पार्क के निकट पूर्ण सैनिक सम्मान व श्रद्धाभाव से शहीद दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेना के एडमिन कर्नल आरएस ठाकुर ने अपनी सैन्य टुकड़ी के साथ वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा को सलामी देकर उनका माल्यार्पण किया। कर्नल ठाकुर ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने जिस अदम्य साहस का परिचय देकर शत्रु की फौज को जिस बहादुरी के साथ परास्त किया, वह भारतीय सेना के इतिहास में अविस्मणीय है, जिसे भुला पाना पूर्णत: असंभव है। विशिष्ट अतिथि भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद जैसे वीर को जन्म देकर भारत का सिर बुलंद किया देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष तनवीर खां ने वीर अब्दुल हमीद के नाम से एक भव्य गेट दुर्गा होटल के निकट बनवाने की घोषणा की। बसपा नेता असलम खां ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने देश पर अपनी जान न्योछावर करके यह साबित कर दिया कि इस देश में सभी की भागीदारी समान है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को इस्लामियां इंटर कालेज के प्रिंसिपल शाकिर अली खां, फकीरेलाल भोजवाल, रामशंकर लाल, अती उल्ला अंसारी, बाबू शाह, सियाराम दास, डा. रफत इदरीसी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मो. नदीम इदरीसी, शमुसुद्दीन इदरीसी, डा. शाहिद अहमद इदरीसी, यासीन इदरीसी, अजीर्जुरहमान अंसारी, जगदीश चंद्रा, कासिम अली, शब्बन अली, अनिल भास्कर, महेंद्र गौतम सलमान खां आदि मौजूद रहे। संचालन महबूब हुसैन इदरीसी और अंजुमन इदरीसी के जिलाध्यक्ष मेराज अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का शहीद दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक रियाज खां ने छात्र-छात्राओं को उनकी बहादुरी को अवगत कराया तथा उनके द्वारा एक सच्चे देश भक्त सिपाही बनकर अपने देश की रक्षा करने को जागरूक किया। इस अवसर पर आफताब खां, समीर खां, इंदु शर्मा, मंजू शर्मा, अंजू शर्मा, शीलू सक्सेना, सबा खान, फरहा नाज, नसरीन खान, आफरीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed