फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villages on installments will power connection

गांवों में किश्तों पर मिलेंगे बिजली कनेक्शन

Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण जनता को बिजली कनेक्शन लेने पर बड़े आर्थिक बोझ से बचाने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने ग्रामीणों को कनेक्शन देने के बदले किश्तों में भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके तहत उन्हें 130 रुपये जमा करने पर कनेक्शन दे दिया जाएगा। शेष 1200 रुपये 12 किश्तों में सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से बिजली बिल के साथ चुकाने होंगे। इससे अधिकारियों को प्रोत्साहन योजना से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 हजार नए कनेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में करीब पांच लाख की आबादी वाले शहरी क्षेत्र में लगभग 65 हजार बिजली कनेक्शन हैं। हालांकि, नगर में मकानों की तुलना में बिजली कनेक्शनों की संख्या काफी कम मानी जा रही है। ऐसे में कनेक्शनों के लिहाज से ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति ज्यादा खराब है। दरअसल, देहात में लगभग 19 लाख की आबादी पर बमुश्किल 52 हजार कनेक्शन हैं। विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में कनेक्शनों की संख्या वर्तमान की तुलना से 50 फीसदी अधिक होने की गुंजाइश है। ग्रामीण अंचल में कनेक्शन बढ़ने की इसी संभावना को देखते अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा घोषित नए कनेक्शनों की प्रोत्साहन योजना जिले में भी लागू कराई। अफसरों ने गांव के दौरे शुरू किए तो यह तथ्य भी सामने आया कि ग्राम पंचायतों के तमाम मोहल्ले विद्युतीकृत होने के बावजूद वहां के लोगों ने अभी तक बिजली कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं समझी। दो दिन पहले डीएम विजय किरन आनंद ने ददरौल ब्लॉक के गांव अजीतपुर जिगनेरा में विकास कार्यों का सत्यापन करने के बाद चौपाल लगाई। तब उन्हें पता चला कि 260 घर वाले इस गांव में बिजली कनेक्शन सिर्फ दो दर्जन हैं। डीएम आनंद ने ग्रामीणों से बिजली कनेक्शन लेने का आग्रह किया तो वहां मौजूद पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन अशोक सुंदरम ने ग्रामीणों को प्रोत्साहन योजना का ब्यौरा देकर नए कनेक्शन लेने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


फ्री बिजली जलाने के आदी हैं लोग 
अफसरों की फौज सामने देख ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन लेने को हामी तो भर दी, लेकिन कैंप लगाने पर पैसा जमा नहीं करते। डीएम के निर्देश पर एक गांव में कनेक्शन लेने के लिए 19 आवेदन मिलने पर वहां विशेष शिविर लगाया गया, लेकिन शुल्क जमा करने के लिए गांव का कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोग कटिया से मुफ्त की बिजली जलाने के आदी हो चुके हैं। एक कनेक्शन होने पर पड़ोस के चार लोग कटिया डाल लेते हैं। यही नहीं, कनेक्शन लेने के बाद सिर्फ 25 फीसदी लोग बिजली बिल नियमित जमा करते हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

-अशोक सुंदरम, एक्सईएन ग्रामीण, पॉवर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed