{"_id":"621a88a74d9abb6d53465a4f","slug":"villagers-made-aware-about-road-safety-shahjahanpur-news-bly4767104185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा के लेकर ग्रामीणों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा के लेकर ग्रामीणों को किया जागरुक
विज्ञापन
एसएस कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयसेवक सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज व जीएफ कॉलेज की एनएसएस इकाइयों के शिविर शनिवार को भी जारी रहे। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ने गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्रों में अतिथियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।
नवादा इंदेपुर में एसएस कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश गांव वालों को दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद यादव की देखरेख में स्वयंसेवकों की टोलियां गांव में जागरूकता के लिए निकली। बौद्धिक सत्र में कला संकाय के अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना, अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रामशंकर पांडे ने सड़क सुरक्षा को लेकर स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अभिषेक सिंह, आयुष मिश्रा, रचिन, शशांक मिश्रा, संदीप सिंह, मोना, तुषार, प्रिया मौर्य, रितु वर्मा, निहारिका आदि मौजूद रहे। वहीं, जीएफ कॉलेज की एनएसएस छात्र इकाई के शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. केपी सक्सेना ने स्वयंसेवकों के दांतों की जांच कर जरूरी सलाह दी। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने कहा कि हमें अपने दांतों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. सैयद सुहैल अख्तर नकवी ने छात्र जीवन से संबंधित कुशल प्रबंधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
एनसीसी प्रभारी डॉ. इमरान खान ने स्वयंसेवकों को परेड की ट्रेनिंग के बारे में समझाया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद शोएब, अभिषेक कुमार यादव, शिवम गंगवार, प्रभांशु मिश्रा, विकास यादव, शिवांग, दिलीप यादव, मोइज आकिब, वैभव त्रिपाठी, मंगलमणि, सौरभ आदि मौजूद रहे।