फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers chased away the youth of Karnapur who had gone to Gangsara to show their might

Shahjahanpur News: गंगसरा में रौब दिखाने गए करनापुर के युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Sun, 08 Jun 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers chased away the youth of Karnapur who had gone to Gangsara to show their might
पुवायां। गंगसरा में शुृक्रवार की रात में रौब दिखाने गए गांव करनापुर निवासी आधा दर्जन से अधिक युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया। एक युवक को पीटकर खोखे में बंद कर दिया। सूचना पर गई पुलिस ने युवक को छुड़वाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव करनापुर के कुछ युवक गंगसरा में रोजाना पहुंचकर एक मकान के पास जमघट लगाकर बैठते थे। मकान स्वामी ने शुक्रवार की सुबह थाने जाकर मामले की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि कार्रवाई नहीं की गई। उधर, युवकों को तहरीर देने का पता चला तो वह शुक्रवार की शाम कई युवकाें को साथ लेकर गंगसरा जाकर शोर शराबा करने लगे।
विज्ञापन

युवकों की हरकतों से नाराज ग्रामीणों ने युवकों को दौड़ा दिया। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद खोखे में बंद कर दिया। मामले की सूचना यूपी-112 पर दी गई। मौके पर गई पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक युवक खोखे में बंद रहा और हंगामा होता रहा। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पीआरवी को जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed