{"_id":"691396a0b98315ebe90b3e40","slug":"villagers-are-crossing-the-ramganga-river-by-boat-as-a-pontoon-bridge-is-not-built-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-157434-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पैंटून पुल नहीं बनने से नाव के सहारे रामगंगा को पार कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पैंटून पुल नहीं बनने से नाव के सहारे रामगंगा को पार कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
राजीव चौहान। संवाद
परौर। क्षेत्र में रामगंगा नदी पर हर साल की तरह इस बार अब तक पैंटून पुल नहीं बनाए जाने से ग्रामीण आवागमन को लेकर बेहद परेशान हैं। मजबूरी में वे खतरों का सामना करते हुए पुरानी नावों के सहारे रामगंगा पार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं बनने के कारण नाव से कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है।
लोक निर्माण विभाग प्रत्येक वर्ष मानसून सीजन के बाद रामगंगा में पानी कम होने पर एक पैंटून पुल कुंडलिया गांव के मजरा बोझी के पास और दूसरा हैदलपुर गांव के पास बनवाता है। हर साल नवंबर माह में पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। दो वर्ष पहले दोनों पैंटून पुल कार्तिक पूर्णिमा से पहले निर्मित करा दिए जाते थे।
इस वर्ष अब तक दोनों में से किसी पैंटून पुल पर कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। रामशरण सिंह, कल्लू सिंह, मदन पाल सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, अवधेश कुमार चंदेल आदि ने पुलों को जल्दी बनाए जाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
000
ग्रामीणों की बात
पैंटून पुलों का निर्माण नहीं होने से रामगंगा पार करने में काफी दिक्कत होती है। पुलों का निर्माण हो जाने पर जलालाबाद और आगे का आवागमन सुगम हो जाएगा।
-राजीव सिंह चौहान, परौर
--
कटरी के खेतों में ट्रैक्टर ले जाने के लिए जलालाबाद होकर या फिर दातागंज मार्ग से होकर जाना पड़ता है। इसमें 60 किमी दूरी तय करनी होती है। पुल बनने पर घर से खत की दूरी सिर्फ दो किमी रह जाएगी।
-शिवराम सिंह कोली, मंझा
--
रामगंगा में अभी पानी सामान्य से अधिक है। इसलिए अभी पुलों को बनाने का प्रयास करने पर पैंटून अपनी जगह से हट सकते हैं। नदी में पानी कम होने पर 15 नवंबर से दोनों पुलों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, अवर अभियंता, लोनिवि, निर्माण खंड-1