फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers angry at the lack of development He did not drink a drop of polio

विकास न होने से नाराज ग्रामीणों  ने नहीं पीने दी पोलियो ड्राप

Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry at the lack of development He did not drink a drop of polio
नाराज ग्रामीणों  ने नहीं पीने दी पोलियो ड्राप - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
गांव की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने पोलियो ड्राप का बहिष्कार करते हुए बच्चों को दवा पिलाने से मना कर दिया। तमाम प्रयासों के बाद भी ग्रामीणों के न मानने पर गांव पहुंचे एसडीएम एसपी सिंह ने तमाम विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने का आश्वासन ग्रामीणों को देकर उनकी नाराजगी दूर कर दवा पिलवाई।
विज्ञापन

मामला परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के कलान इलाके में स्थित गांव गढ़ी खजुरी का है। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि उनके गांव को उसावां की ओर से आने वाला मुख्य रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव स्थित सरकारी स्कूल की बिल्डिंग जर्जर होने के साथ वहां लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहा। इसके अलावा गांव में पेयजल की भारी दिक्कत के साथ ही गंदगी का साम्राज्य है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं। ग्रामीणों की बाजिब दिक्कतो को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत से गांव में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के अलावा बिजली तथा जल निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की तथा रोड निर्माण के लिये डीएम को पत्र भेजने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद उन्होंने एक बच्चे को दवा पिलाकर बूथ पर दवा पिलाने की शुरूआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed