{"_id":"99f13fb9e8c4f8a8eb45581ec9715e1c","slug":"viklang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांगी सुविधाएं
शाहजहांपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान से जुड़े विकलांगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पात्र विकलांगों को पेंशन व अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
ज्ञापन में विकलांग पेंशन के सभी लाभार्थियों को बीपीएल सूची में शामिल करने, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले विकलांगों को आवास उपलब्ध कराने, पेंशन 300 से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने आदि मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में छोटे लाल, रामकुमार, बनवारी, कमल अग्निहोत्री, नीरज वाजपेयी, सर्वेश चंद्र, रामबरन आदि शामिल रहे।