{"_id":"60579b238ebc3e59274e0a4f","slug":"video-viral-shahjahanpur-news-bly4414538137","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने चौकीदार से धुलवाई बाइक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड ने चौकीदार से धुलवाई बाइक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पुवायां। चौकीदारों की जिम्मेदारी असामाजिक पर नजर रखने के साथ गांवों में होने वाली कानून विरोधी गतिविधियों की जानकारी देना है। मगर कई थानों में चौकीदारों से बाइक धुलवाने के साथ दूसरे काम कराए जाते हैं। एक चौकीदार के थाने में बाइक धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
गांवों में चौकीदार पुलिस की सबसे मजबूत कड़ी मानी जाती है। अराजक तत्वों के बारे में जानकारियां जुटाने के साथ घटनाओं के खुलासे में भी चौकीदारों की अहम भूमिका रहती है। इसके लिए चौकीदारों का उत्साहवर्धन करने के लिए सम्मानित किया जाता है। कुछ दिन पहले पुवायां, खुटार और बंडा में आबकारी अधिकारियों ने चौकीदारों की बैठक कर कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों को पकड़वाने में सहयोग की अपील की थी।
शनिवार को पुवायां में एक होमगार्ड अपनी बाइक चौकीदार से धुलवाते देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कुछ दिन पूर्व भी पुवायां कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ करने वाले दिन चौकीदारों से घास छिलवाई गई थी।
विज्ञापन
चौकीदारों के संवर्धन को लेकर समय-समय पर बैठक होती है। पुवायां में चौकीदार से बाइक धुलवाने का मामला सामने आया है, जिसकी जांच कराई जाएगी। - नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां