फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Video of getting sit-ups with Zareen who offers Namaz on the road goes viral

सड़क पर नमाज पढ़ने वाले जायरीन से कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का वीडियो वायरल

Thu, 15 Sep 2022 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:19 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद लोगों ने सजा दिए जाने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त की है। पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के जायरीन बस में सवार होकर कोलकाता से जियारत के लिए अजमेर शरीफ जा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद शाहजहांपुर पुलिस के ट्वीटर अकाउंट पर तमाम लोगों ने वीडियो को शेयर करते हुए नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन
Video of getting sit-ups with Zareen who offers Namaz on the road goes viral

विस्तार

शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव के पास सड़क किनारे नमाज पढ़ने वाले जायरीन से हिंदू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उठक-बैठक लगवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद लोगों ने सजा दिए जाने के तरीके पर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के जायरीन बस में सवार होकर कोलकाता से जियारत के लिए अजमेर शरीफ जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र के गांव कपसेड़ा के पास 11 सितंबर की शाम वह ढाबे पर रुके। जायरीन सड़क किनारे कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने लगे थे। वहां से गुजर रहे विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी व अन्य लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने का विरोध जताते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस जायरीन और बस को लेकर तिलहर थाने आ गई। बाद में 17 जायरीन का शांतिभंग में चालान किया गया था। 12 सितंबर की सुबह जायरीन चले गए।
विज्ञापन

बुधवार को बस के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जायरीन माफी मांगते हुए कान पकड़कर उठक-बैठक कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शाहजहांपुर पुलिस के ट्वीटर अकाउंट पर तमाम लोगों ने वीडियो को शेयर करते हुए नाराजगी व्यक्त की है। यूजर ने सवाल किया है कि पुलिस के होते हुए हिंदू संगठनों को जायरीन को सजा देने का क्या हक है। सोशल मीडिया यूजर ने पुलिस के अधिकारियों को ट्विटर पर टैग करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed