फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Video made after sexual harassment teacher, accused of Religion change

शाहजहांपुर: शिक्षिका से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का डाला दबाव 

Fri, 13 May 2022 10:55 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 May 2022 10:55 PM IST
सार

आरोपी ने शिक्षिका को नशा सुंघाया और बिजलीपुरा मोहल्ले में एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस बीच उसने वीडियो भी बना लिया। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उसे होश आने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Video made after sexual harassment teacher, accused of Religion change
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका है। चार मई को शिक्षिका स्कूल से एक वाहन से बरेली मोड़ तक पहुंची। वह घर आने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इस बीच कांट थाना क्षेत्र के गांव बरेंडा निवासी आमिर खान अपनी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आया।
विज्ञापन


उसने शिक्षिका को देखकर गाड़ी रोकते हुए शहर तक छोड़ने की बात कहते हुए गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी ने उसे नशा सुंघा दिया और बिजलीपुरा मोहल्ले में एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस बीच उसने वीडियो भी बना लिया। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उसे होश आने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस बीच आमिर खां, उसकी मां सायमा, भाई शाजिल, पिता खालिद खां ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगे। उनकी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आमिर ने उसकी फोटो लगाकर सनम बेगम के नाम से कूटरचित आधार कार्ड भी बनवा लिया। सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने आमिर व उसके परिजन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed