फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   VHP took out a silent procession against the religious place

धार्मिक स्थल के विरोध में विहिप ने निकाला मौन जुलूस

Tue, 26 Apr 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
VHP took out a silent procession against the religious place
शाहजहांपुर में मौन जुलूस निकालते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। टाउन हाल स्थित धार्मिक स्थल को अवैध बताते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मौन जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने चंद कदम चलने के बाद जुलूस को रोकते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन ले लिया।
विज्ञापन

सोमवार को विहिप के मौन जुलूस निकालने के आह्वान के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए। कवि तिराहे के पास पुलिस को तैनात करते हुए बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई थी। करीब साढ़े 12 बजे मौन जुलूस रवाना हुआ तो शहीदों की प्रतिमाओं के सामने पुलिस ने रोक लिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला मंत्री राजेश अवस्थी ने ज्ञापन में बताया कि टाउन हाल में 2008 में शहीद पार्क की टीन को तोड़कर हिंदुओं के जिस स्थान पर पूजन होता था। उस सरकारी जमीन पर कब्जा कर धार्मिक स्थल को बनाया गया। ज्ञापन देने वालों में अभिनव ओमर, अशनील सिंह, गोविंद मिश्रा, केतन गुप्ता, अंकित सिंह, राजेंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जुलूस के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके चलते जुलूस को रोका गया। वहीं पर ज्ञापन ले लिया गया। -सरवणन टी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed