फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   VHP leader gopal told the dates of ram mandir pran pratishtha in ayodhya

शौर्य यात्रा में बोले विहिप नेता: जनवरी में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण

Sat, 14 Oct 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 03:43 PM IST
सार

विहिप के केंद्रीय सह मंत्री गोपाल ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूतल का काम पूरा हो गया है। पहली मंजिल का काम जारी है। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के बाद 20 से 24 तारीख के बीच रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

विज्ञापन
VHP leader gopal told the dates of ram mandir pran pratishtha in ayodhya
विहिप नेता गोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ब्रज प्रांत की ओर से शनिवार को शौर्य जागरण सभा व यात्रा का आयोजन किया गया। शहीद द्वार पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के केंद्रीय सह मंत्री गोपाल ने संबोधित किया। कहा कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिरा तब ही राम मंदिर बन सका।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने समाज में संदेश दिया कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, अगर किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा कि शौर्य यात्रा के आयोजन का उद्देश्य हिंदुओं को जाग्रत करने के साथ ही अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए हिंदू समाज को निमंत्रण देना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Navratri 2023: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, भक्तों पर बरसेगी कृपा; जानें घट स्थापना का मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में होगी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 
विहिप नेता ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के भूतल का काम पूरा हो गया है। पहली मंजिल का काम जारी है। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के बाद 20 से 24 तारीख के बीच रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सर संघचालक मोहन भागवत को निमंत्रण भेजा गया है। 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, रामराज्य का निर्माण भी करना है। अंत में उन्होंने सभी को 26 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण दिया। इसके पहले विहिप के प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने शौर्य यात्रा की प्रस्तावना पेश की। इसके बाद शौर्य यात्रा निकाली गई जोकि विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed