फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Verses, desire and the Marie stake AYUSH

श्लोक, अभिलाषा और आयुष ने मारी बाजी

Mon, 24 Aug 2015 09:16 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 24 Aug 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एसएसएमवी) में सोमवार को कई प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

भारत के महापुरुष नामक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, भगत सिंह, सरोजनी नायडू, लाल बहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर आजाद आदि के रूप में तालियां बटोरीं। इसमें श्लोक खन्ना ने प्रथम, अनन्या विक्रम ने द्वितीय और देव को तृतीय स्थान मिला। लोक नृत्य में अभिलाषा रस्तोगी ने प्रथम, प्रियांश ने द्वितीय और नदीम ने तृतीय तथा राखी बनाओ प्रतियोगिता में आयुष वर्मा ने प्रथम, अनन्या गुप्ता और श्रेया मिश्रा ने द्वितीय तथा शिखा अवस्थी, सुमित गुप्ता एवं अंजलि श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

इससे पूर्व वरिष्ठ रंगकर्मी मनोज मंजुल और प्रमोद प्रमिल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य लता नायर की देखरेख में हुईं प्रतियोगिताओं में दाताराम चौहान, मृदुषी मिश्रा, श्रुति गुप्ता, ममता सिंह, गरिमा अग्रवाल, रेनू मिश्रा, प्रिया तोमर, शोभित अग्रवाल, अर्पिता गुप्ता, शोभा गुप्ता, सतीश शर्मा, ऋचा कुदेशिया, नमिता मिश्रा, गुंजन मिश्रा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed