फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicles with five challans will be blacklisted, challans will be searched and paid

Shahjahanpur News: पांच चालान वाली गाड़ियां होंगी ब्लैकलिस्ट, तलाश कर भरवाए जाएंगे चालान

Wed, 28 May 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vehicles with five challans will be blacklisted, challans will be searched and paid
शाहजहांपुर में ​खिरनीबाग चौराहे पर आईटीएमएस बंद होने के चलते निकलते लोग। संवाद - फोटो : स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। यातायात के नियमों को तोड़कर और चालान करवाकर भूल जाने वाले वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है। पांच चालान होने पर गाड़ी को सूचीबद्ध कर राह चलते रोककर जुर्माना वसूला जाएगा। न करने पर सीज कर वाहन खड़ा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाती है। लोग पुलिस के झंझट से बचने के लिए ऑनलाइन चालान करवा लेते हैं, लेकिन धनराशि जमा नहीं करते हैं। राशि जमा न करने पर चालान न्यायालय में पहुंच जाता है। वहां भी फाइलें अधिक होने के कारण संज्ञान नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में चालक वाहन का संचालन करते रहते हैं। शासन के निर्देश के बाद तीन चालान पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, जनपद स्तरीय अधिकारियों ने पांच चालान पर वाहन को ब्लैक लिस्ट करने के लिए कहा गया है। यातायात पुलिस उन वाहनों को तलाश कर रही है, जिनके ऊपर पांच या उससे अधिक चालान है। उन्हें सूचीबद्ध कर एआरटीओ के माध्यम से ब्लैक लिस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे वाहनों को रोका जाएगा, साथ ही उनसे चालान की धनराशि भरवाई जाएगी। इन्कार करने पर गाड़ी को सीज करने की कार्रवाई होगी।


--------------
खिरनीबाग का आईटीएमएस बंद
शहर के खिरनीबाग चौराहे पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को बंद कर दिया गया। गत दिनों आई आंधी के कारण उसका कंट्रोल सिस्टम लड़खड़ा गया है। उसमें कभी लाल तो कभी हरी लाइट जलने लगी। हादसे के डर की वजह से इसे बंद कर दिया गया। बताते हैं कि आंधी में तारों में फॉल्ट आने के चलते आईटीएमएस को बंद किया है। उसे सही करने के लिए कर्मचारियों की टीम को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed