फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vat Savitri Vrat Puja Women kept Nirjala Vrat in the scorching heat

Vat Savitri Vrat 2023: भीषण गर्मी में सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की दीर्घायु के लिए की पूजा

Fri, 19 May 2023 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 01:29 PM IST
सार

Vat Savitri Vrat 2023: ज्येष्ठ की भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप के बीच सुहागिनें नंगे पैर पूजा की डलिया लिए मंदिर और बरगद के पेड़ों तक पहुंचीं और विधि विधान से पूजन अर्चना की।

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat Puja Women kept Nirjala Vrat in the scorching heat
वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर शुक्रवार को सुहागिनों ने अपने पति के दीर्घायु की कामना के साथ वट सावित्री का व्रत रखा। सुहागिन महिलाओं ने बांस की बनी डलिया में पूजन सामग्री लेकर वट सावित्री का पूजन अनुष्ठान विधि विधान कर पति की लंबी आयु के लिए कामना की। 

विज्ञापन


शुक्रवार को ज्येष्ठ की भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप के बीच सुहागिनें नंगे पैर पूजा की डलिया लिए मंदिर और बरगद के पेड़ों तक पहुंचीं और विधि विधान से पूजन अर्चना की। शहर से लेकर गांव तक तमाम देवालयों तथा बरगद के पेड़ के पास सुहागिन महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वट वृक्ष का किया पूजन 

शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बनखंडी नाथ मंदिर, ऋषि आश्रम समेत कई स्थानों पर वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों ने पूजन किया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत के साथ पूजन सामग्री में सिंदूर, रोली, फूल, धूप, दीप, अक्षत, कुमकुम, रक्षा सूत्र, मिठाई, चना, फल, दूध, बांस के पंखे, नये वस्त्र के साथ विधि विधान से वटवृक्ष की पूजा अर्चना की। 

सावित्री-सत्यवान और यमराज के कथा का श्रवण किया। इसके बाद हल्दी में रंगे रक्षा सूत्र के रूप में कच्चे धागे लेकर बरगद की सात बार परिक्रमा की और पेड़ में धागे को लपेटते हुए हर परिक्रमा में वृक्ष के जड़ में एक चना चढ़ाया। इस दौरान वट वृक्ष की जड़ में दूध और जल भी चढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed