फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vaccination done by organizing camps in schools

स्कूलों में शिविर लगाकर किया गया टीकाकरण

Thu, 20 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vaccination done by organizing camps in schools
शाहजहांपुर के एसपी कॉलेज में छात्र के टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों को टीकाकरण के लिए स्कूलों में शिविर लगाए गए। इस दौरान अभिभावकों की सहमति लेकर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। एसपी इंटर कॉलेज में बुधवार को चौथे दिन टीकाकरण शिविर लगा। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य महेश चंद्र भास्कर ने किया। एएनएम रुचि देवी ने छात्रों का कोवैक्सीन के टीके लगाए।
विज्ञापन

दोपहर में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया और छूटे हुए सभी छात्रों को फोन कॉलिंग द्वारा बुलाकर टीकाकरण कराने के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक संजय कपूर, राम सिंह, केके सिंह, रवि कुमार, कमलेश कुमार, मोहन स्वरूप, संजय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। शिशु नारी कल्याण केंद्र उमा विद्यालय, एसएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट उमा विद्यालय, संत कबीर पब्लिक स्कूल उमा विद्यालय, स्वामी विवेकानंद उमा विद्यालय लोदीपुर में शिविर लगे। श्री रामलाल शिवचरन सिंह इंटर कॉलेज नौसिया गौटिया, गजरानी इंटर कॉलेज सिसौआ, लक्ष्मी उमा विद्यालय पिपरौली, श्रीमती संसारवती उमा विद्यालय कपसेड़ा आदि में भी शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

टीका लगवाने को बैठे रहे मदरसे के विद्यार्थी, बाद में मंगाई वैक्सीन
शाहजहांपुर। स्वास्थ विभाग की ओर से ग्राम शाहबाजनगर स्थित मदरसा इस्लामिया गौसिया में कोविड-19 के बचाव को टीकाकरण शिविर लगाया। इसमें मदरसे में कैंप की समस्त तैयारियां मुकम्मल कर ली गई बच्चों सहित अभिभावक व ग्रामवासी टीका लगवाने के लिए उपस्थित हुए, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। जिससे निराश होकर ग्रामवासी अपने घरों को वापस लौट गए। दोपहर 1:30 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम मदरसा पहुंची। टीम ने बच्चों को देखकर आइस बॉक्स देखा, लेकिन उसमें बच्चों के लिए वैक्सीन नहीं थी। जिसकी सूचना तत्काल सेंटर को दी गई। वहां से करीब 2:30 बजे वैक्सीन आई तब जाकर उपस्थित छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 17 वर्ष के 266 व 18 साल के 352 छात्र-छात्राओं को लगा टीका
अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संचालित नगर क्षेत्र के मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में 15 से 17 वर्ष तक 266 एवं 18 वर्ष के ऊपर 352 छात्र छात्राओं ने टीकाकरण कराया है। जिले में आलिया स्तर के मदरसों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वरुण सिंह ने अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्य को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर लक्ष्य प्रदान किया था कि प्रत्येक दिशा में तीन दिवस में सभी मदरसों में तालीम पा रहे बच्चों का टीकाकरण प्रत्येक दशा में कराया जाए। इसके अनुपालन में तहसील सदर व नगर प्रभारी मदरसा नुरुल हुदा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि नगर क्षेत्र के 15 से 17 वर्ष की आयु के 266 एवं 18 वर्ष की आयु से ऊपर 352 छात्र छात्राओं के टीके लगा दिए गए हैं, जो नगर क्षेत्र के शत प्रतिशत छात्र टीकाकरण से लाभान्वित हो गए हैं।

डीएम ने वैक्सीनेशन तेज करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने चेतराम जूनियर हाईस्कूल, श्री राधा कृष्ण मंदिर रामनगर कॉलोनी में किए जा रहे टीकाकरण का औचक निरीक्षण किया। चेतराम जूनियर हाईस्कूल, श्री राधा कृष्ण मंदिर रामनगर कॉलोनी में मौके पर कोटेदार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद मिले। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed