फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   usurer

डीएम के संज्ञान लेने के बाद सूदखोरी के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
usurer
शाहजहांपुर। सूदखोरी के मकड़जाल में फंसी पीड़िता की तहरीर पर थाना सदर बाजार में बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के संज्ञान लेने के बाद पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर निवासी बबली वाजपेयी ने बुधवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक के रहने वाले धर्मवीर यादव उर्फ सोनू से छह लाख रुपये पांच प्रतिशत ब्याज दर पर लिए थे। पीड़िता बबली का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसका मकान अपने नाम करा लिया था। पूरी रकम वापस करने के बाद भी आरोपी धर्मवीर ने मकान का बैनामा पलटने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने उसके उपर लाखों रुपये ब्याज का रुपया और निकाल दिया। उसके घर से आरोपी कार और स्कूटी भी जबरन उठा ले गया। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिये थे। थाना सदर बाजार पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ साहूकारा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed